Header Ads

बिहार के नूरसराय के लाल ने यू.पी.एस.सी. की परीक्षा में पाया 855वां रैंक


नूरसराय के लाल ने यूपीएससी की परीक्षा में पाया 855वां रैंक 

नूरसराय के लाल ने यूपीएससी की परीक्षा में 855वां रैंक लाकर नूरसराय ही नहीं बल्कि बिहार का मान सम्मान बढ़ाया है। प्रखंड क्षेत्र के नोसरा गांव निवासी रमेश कुमार सिन्हा के इकलौता पुत्र 29 वर्षीय संतोष कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में उतीर्ण होकर 855 वां स्थान हासिल किया है।

संतोष की इस कामयाबी पर पिता रमेश कुमार सिन्हा सहित माता सावित्री देवी, 71 वर्षीय वृद्ध दादी मांगों देवी, बहन सीमा कुमारी व शिम्पी कुमारी काफी खुश हैं।

संतोष के पिता ने बताया कि 2003 में आर.बी. हाई स्कूल नालंदा से मैट्रिक की परीक्षा में प्रथम डिवीज़न से पास किया था। 2015 में साइंस कॉलेज पटना से इंटरमीडिएट की भी परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास किया था। इंटरमीडिएट के बाद संतोष ने विश्वेरैया राष्ट्रीय प्रौधौगिकी संस्थान नागपुर से बी.टेक. किया। बीटेक करने के बाद संतोष ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी दिल्ली से पी-एच.डी. की। इसके बाद संतोष महानदी कोल्ड फील्ड उड़ीसा में इंजीनियर की नौकरी करते हुए यूपीएससी की तैयारी करता ही रहा।

एक माह पूर्व से संतोष गोवरमेन्ट ऑफ इंडिया,मिनिस्ट्री ऑफ लेवर, इमप्लॉइ प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन में असिस्टेंट पीएफ कमिश्नर के पद पर कार्यरत है। आखिरकार संतोष यू.पी.एस.सी. 2016 की परीक्षा में उतीर्ण हो ही गया। आज संतोष की इस कामयाबी पर परिवार समेत पूरा गांव काफी खुश नजर दिख रहे हैं। संतोष के पिता रमेश कुमार सिन्हा मध्य विद्यालय, भुई राजगीर के प्रधानाध्यापक हैं। माता गृहिणी हैं। बड़ी बहन सीमा अपने ससुराल में रहती है। छोटी बहन शिम्पी उदयपुर में इलेक्ट्रिक इंजीनियर है।

No comments

Theme images by konradlew. Powered by Blogger.